भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी व नारेबाजी करते यूनियन के सदस्य।
- फोटो : amarujala
दी क्लास फोर यूनियन पंजाब कमेटी के आह्वान पर रविवार को डीसी कार्यालय के समक्ष साथी हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में गेट रैली की गई। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया गया। इस दौरान पांच साथियों ने 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल शुरू की।
भूख हड़ताल पर जिला महासचिव अजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष पूर्ण, दविंदर सिंह, राज कुमार कमेटी सदस्य और बुआ सिंह कमेटी सदस्य बैठे। वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे उनके संगठन की ओर से भूख हड़ताल पर बैठे साथियों को 15 अगस्त को आजादी वाले दिन हड़ताल से उठाया जाएगा।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंच रहे कैबिनेट मंत्री को मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। संगठन की मांग है कि चौथे दर्जे में आने वाले सरकारी व अर्ध सरकारी सफाई सेवक, सीवरमैन, पार्ट टाइम, ठैका मजदूर, वर्कचार्ज, डेलीवेज, आउट सोर्स कर्मचारियों को पक्का किया जाए। रैली में सतनाम सिंह सीनियर उपप्रधान, गुरमेज सिंह अमीपुर डिवीजन प्रधान, राम प्यारा कमेटी सदस्य, बलबीर सिंह, बलजीत सिंह गुरनाम सिंह, तिरलोचन सिंह उपस्थित थे।