फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ, अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी

Mon, 18 Apr 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
अप्रैल में ही गर्मी ने लोगाें को जून का एहसास करवा दिया है। तेजी से बढ़ रहे तापमान से लोगाें के पसीने छूट चुके हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टियां होने पर विद्यार्थियों को हो रही है। वहीं दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। मौसम विभाग के अनसुना 28 मार्च तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। वहीं 16 अप्रैल को तापमान दस डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40 तक पहुंच गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल माह के अंत तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मालूम हो कि मार्च के अंतिम सप्ताह से ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया था और अप्रैल के मध्य तक तापमान 40 के आंकड़े को पार गया है। बढ़ती गर्मी से हर वर्ग के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सबसे अधिक मुश्किल स्कूलाें व कॉलेजाें के विद्यार्थ्याें को हो रही है जो दोपहर के समय घर लौटते हैं। वहीं दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी काम होने पर ही लोग दोपहर के समय घरों से निकलते हैं। तापमान बढ़ने से कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग आइसक्रीम, ठंडे पेय पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें