फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में बारिश से गिरा मकान, पांच लोग घायल

Sun, 28 Aug 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बारिश - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
बारिश के कारण गांव मकसूदपुर की एक विधवा महिला का घर शनिवार रात अचानक ढह पड़ा। इससे घर के भीतर सोए पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


 हरजीत कौर पत्नी स्व. कुलवंत सिंह करीब 50 वर्ष पहले बने इस मकान में अपने 4 बच्चों जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, सुखलीनप्रीत कौर और गुरनूरप्रीत सिंह के साथ रह रही थी। शनिवार रात करीब साढे़ दस बजे मकान ढह गया।

इससे परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घर का सारा समान बुरी तरह खराब हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल लोगों की मरहम पट्टी करवाई। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि उक्त महिला के पति कुलवंत सिंह की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उक्त महिला एक प्राइवेट स्कूल में सेवादार की नौकरी करके परिवार का पेट पाल रही थी। आर्थिक हालात खराब होने के कारण वह मकान की मरम्मत करवाने से असमर्थ थी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांव के सरपंच सुखविंदर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे व हालत का जायजा लिया। दूसरी तरफ इस घटना के क12 घंटे बीत जाने पर कोई भी सरकारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित महिला हरजीत कौर ने सरकार व समाज सेवी लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें