फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: राजासांसी के गांव ओठियां से चार हैंड ग्रेनेड और 40 किलो हेरोइन बरामद, बाइक छोड़कर भागे संदिग्ध

Thu, 29 Jan 2026 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पुलिस के अनुसार ड्रोन के जरिए काले पैकेटों में करीब 40 किलो से अधिक हेरोइन भेजी गई थी। इसके साथ चार हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
माैके से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के हलका राजासांसी के गांव ओठियां के पास पुलिस ने चार हैंड ग्रेनेड और 40 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध सामग्री गिराई गई है। जांच के दौरान मौके से भारी मात्रा में हेरोइन के साथ हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ड्रोन के जरिए काले पैकेटों में करीब 40 किलो से अधिक हेरोइन भेजी गई थी। इसके साथ चार हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। यह खेप गांव ओठियां के समीप गिरी थी, जिसे कुछ युवक मोटरसाइकिल पर लेकर जाने की कोशिश कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि उस समय गांव में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। देर रात सड़क पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने जब युवकों को रोका तो वे घबरा गए और मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गए। संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल सहित आसपास के इलाके की तलाशी ली। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें