फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हेरोइन और ड्रग मनी बरामद: सीमा पार से आई थी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 08:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर में पुलिस ने करीब सात किलो हेरोइन बरामद की है। नशे की ये खेप बॉर्डर पार से ड्रोन के जरिए आई थी। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
ड्रग मनी और हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला देहाती पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में छह किलो 582 ग्राम हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब बरामद नशे की खेप के नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी देहाती कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि पहले मामले में अजनाला क्षेत्र से गांव बच्चीविंड निवासी शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया गया। वह बीएसएफ परिसर के सामने स्थित शिवा कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मकान से छह किलो 582 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये सीमा पार भेजी गई थी। पुलिस यह पता लगा रही है कि खेप किसके माध्यम से पहुंची और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन


दूसरे मामले में थाना ब्यास पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर नशा व हथियारों की सप्लाई करते थे। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें