पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी कब्जे में ले ली गई है।
मुख्यमंत्री पंजाब की तीर्थ यात्रा योजना की बस को रास्ते में रोककर चालक पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में अमृतसर देहात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है और तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार शाम की घटना
डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे तीर्थ यात्रा योजना की बस अटारी बॉर्डर से श्रद्धालुओं को लेकर अमृतसर लौट रही थी। डिफेंस ड्रेन के पास पीछे से आई एक स्विफ्ट डिजायर कार ने बस के आगे आकर उसे रोक लिया। उस समय बस में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे जिनमें अधिकांश महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे।
एक शख्स हुआ था घायल
पुलिस के अनुसार, कार से गुरविंदर सिंह उर्फ लाली और बख्शीश सिंह कुल्हाड़ी लेकर बाहर निकले और बस चालक पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान बस में सवार कुछ श्रद्धालुओं के साथ धक्कामुक्की भी हुई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना घरिंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी कब्जे में ले ली गई है। डीएसपी ने बताया कि हमला किस उद्देश्य से किया गया इसकी जांच जारी है।