फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बोपाराय कलां में मिठाई की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, नकली पनीर-डिटर्जेंट और यूरिया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा। बोपाराय कलां स्थित एक स्वीट शॉप पर शुक्रवार शाम सेहत विभाग की टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में नकली पनीर दूध और इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा खतरनाक सामान बरामद किया। टीम ने दुकान की छत से आधा गट्टू यूरिया, करीब तीन क्विंटल नकली पनीर, एक्सपायर सूखा दूध, डिटर्जेंट की बोतलें और दूध तैयार करने वाले रसायन समेत अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया। मीडिया ने सेहत विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेनी चाही लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया । रणवीर सिंह ने बताया कि करीब 30-32 साल पहले हरियाणा से आए हलवाई ने गांव में यह दुकान खोली थी। गांव के कई लोग लंबे समय से उसे गाय और भैंस का दूध बेचते आ रहे हैं। जिम जाने वाले युवाओं ने हलवाई के घटिया किस्म के नकली पनीर और दूध की सूचना पंचायत से की जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी गई। हेल्थ क्लब में जाने वाले युवक अक्सर हलवाई की दुकान से पनीर और दूध लेकर जाते थे। युवाओं ने ही मिलावटी सामान का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन



अधिकारियों ने बरामद किए गए सामान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है। युवाओं का कहना है कि पनीर दूध के नाम पर जहर परोसने वाले हलवाई के खिलाफ सेहत विभाग को सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दुकान से पनीर के कई सैंपल लिए गए हैं जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की बात कही जा रही है। स्वीट शॉप के मालिक हिमांशु से बात की गई तो उसने अपना बचाव करते हुए कहा कि किसी ने उसे फंसाने के लिए यह सामान छत पर रख दिया है। जब उससे दुकान के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग दिखाने को कहा गया तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।


किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
जिला स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत कौर ने कहा कि दुकान से खाने-पीने की चीजों के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के निर्देशों के मुताबिक मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें