फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब से छह गुटका साहिब चोरी

Tue, 26 Apr 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी की ओर से बसाई गई नगरी तरनतारनके गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के मंजी साहिब दीवान हाल से एक व्यक्ति ने छह गुटका साहिब चोरी कर लिए।
विज्ञापन


अचानक सेवादारों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उससे गुटका साहिब बरामद हुए। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। श्री दरबार साहिब तरनतारन के मैनेजर अर्जुन सिंह पंडोरी ने बताया कि श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा साहिब में समागम चल रहे हैं। दीवान हॉल में संगतों के लिए गुटका साहिब रखे थे, जहां हर रोज सुबह और शाम को संगत गुरबाणी का जाप करती हैं। सोमवार की शाम करीब सात बजे नरिंदर सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गली लहरी वाली खालसापुर रोड तरनतारन ने छह गुटका साहिब चोरी कर लिए। 

वह गुटका साहिब लेकर बाहर जाने ही लगा था। शक होने पर सेवादारों ने आरोपी को  काबू कर लिया और उससे चोरी किए गुटका साहिब बरामद किए। उन्होंने बताया कि इस संबंधी तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस आरोपी नरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ कर रही है। इस संबंधी खालसापुर रोड के निवासी जतिंदर सिंह, साजन सिंह, कंवलजीत सिंह आदि ने बताया कि आरोपी व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। इस कारण वह कोई काम नहीं करता। वह घर पर ही रहता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें