फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साका पंजा साहिब की याद में 30 को पाकिस्तान में गुरमति कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। एसजीपीसी ने पाकिस्तान में साका पंजा साहिब की याद में एक विशाल अंतरराष्ट्रीय गुरमति कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। तीस अक्तूबर को यह कार्यक्रम पाकिस्तान में आयोजित किया जा रहा है। वहीं भारत में इस संबंधी कार्यक्रम 26 व 27 अक्तूबर को अमृतसर स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां एसजीपीसी की ओर से जोर शोर से की जा रही हैं। इन तैयारियों का रिव्यू करने के लिए एसजीपीसी अधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया और अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग ड्यूटियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

अमृतसर में होने वाले शताब्दी कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपे गए कार्यों के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए ड्यूटियां भी सौंप दी गई हैं। इन कार्यक्रमों को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रताप सिंह और धर्म प्रचार समिति के अतिरिक्त सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 27 अक्तूबर को गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में होगा। इसमें सिख पंथ प्रमुख धार्मिक प्रतिनिधि संगत को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रागी, ढाडी और कथावाचक शामिल होंगे। इससे पहले सिख मिशनरी कॉलेजों के 100 छात्र 26 अक्तूबर को पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गुरबाणी कीर्तन करेंगे। शताब्दी कार्यक्रम के दौरान, गुरुद्वारा सुधार आंदोलन और शहीदी साका पंजा साहिब को समर्पित एक पेंटिंग प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।
इस दौरान अलग-अलग अधिकारियों को बिजय सिंह, कुलविंदर सिंह रामदास, बलविंदर सिंह काहलवां, हरजीत सिंह लाल घुम्मन, गुरिंदर सिंह मथरेवाल, सहायक सचिव निर्वेल सिंह, गुरदयाल सिंह, सतनाम सिंह मांगा सराय, लखबीर सिंह, कुलदीप सिंह रोडे, परमजीत शामिल सिंह, सुखराज सिंह, बघेल सिंह, सतनाम सिंह, जगतार सिंह, गुरप्रीत सिंह, निशान सिंह, आजाद दीप सिंह, मनजीत सिंह, गुलजार सिंह, राजवंत सिंह, करतार सिंह, गुरप्रीत सिंह रोड़े और जतिंदरपाल सिंह रोडे को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें