करंट लगने से एक लड़की की मौत हो गई। आर्य नगर दीनानगर निवासी संतोष पुत्री दिवान चंद निवासी को शनिवार की रात झुलसी हुई हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
उसकी रात को मौत हो गई। मृतका के पिता दिवानचंद ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी बेटी का तलाक हो चुका था। गत शाम बाजार से लौटा तो देखा कि एक कमरे से धुआं निकल रहा है।
कमरे में जाकर देखा तो पाया कि संतोष झुलसी पड़ी थी और पास ही एक बिजली की प्रेस पड़ी थी, जिससे समान व कपड़ों को आग लगी थी। लोगों की मदद से संतोष को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है।