फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रमन बहल पर हमला

Tue, 02 Jun 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला गोपाल नगर में चल रहे धरने से उठकर जा रहे घर जा रहे भूमाफिया के विरुद्ध गठित संयुक्त कमेटी के सदस्य व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी मेंबर रमन बहल पर मंगलवार को कुछ अज्ञात लोगों ने हमला करके घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके खिलाफ भूमाफिया के विरुद्ध गठित संयुक्त कमेटी ने शहर भर में रोष प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेसियों और अन्य दलों ने इसे गुरदासपुर के विधायक और मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहाली की शह पर किया गया हमला बताया। वहीं बब्बेहाली ने खुद इसकी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

हमले में घायल हुए रमन बहल ने मीडिया को बताया कि आज वह मोहल्ला गोपाल नगर में लगाए धरने से उठकर बाइक पर अपने ड्राइवर तरसेम लाल के साथ दोपहर लगभग एक बजे घर जा रहे थे। जब वह जेल रोड पर पहुंचे तो वहां पहले से एक जीप के पास भूमाफिया से संबंधित सुखदेव सिंह व विक्रम सिंह निवासी गोतखुर्द बटाला तीन-चार साथियों के साथ खड़े थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया। इसके बाद सुखदेव सिंह व विक्रम सिंह ने मुझ पर हमला कर दिया और मेरे साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। लोगों को आता देखकर आरोपी जीप में सवार होकर जेल रोड की तरफ फरार हो गए।


रमन बहल पर हुए हमले का समाचार मिलते ही शहर निवासियों, कांग्रेसियों व भूमाफिया विरुद्ध गठित संयुक्त संघर्ष कमेटी में शामिल लोगों ने डाकखाना चौक पर धरना देकर चक्का जाम लगा दिया और भूमाफिया, पुलिस और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

उधर, रमन बहल पर हुए हमले की जानकारी मिलने ही आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व बटाला के विधायक अश्विनी सेखड़ी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव फतेहजंग बाजवा, भाजपा के जिला प्रधान रमेश शर्मा, पीपुल्स पार्टी के जिला प्रधान हरदियाल सिंह गजनीपुर गुरदासपुर पहुंचे और रोष प्रदर्शन में हिस्सा लिया और उन्होंने गुरदासपुर के विधायक तथा मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शह पर हमला किया गया है। इन सभी ने बब्बेहाली के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

दूसरी तरफ मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने इस घटना की कडे़ शब्दों में निंदा की। उन्होने कहा कि कांग्रेस वाले बिना मतलब के मेरा नाम बीच में ला रहे हैं। वह सुबह से ही अपने घर में संगत दर्शन लगा कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रहे है।

उन्होंने कहा कि वह खुद एसएसपी से बात कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के लिए कहेंगे। इस संबंध में एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि रमन बहल के बयान ले लिए गए है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बब्बेहाली पर लगे आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि  जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता रमन बहल पर किया गया हमला निंदनीय है। मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहाली की शह पर ही यह हमला किया गया है। बब्बेहाली उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए। - प्रताप सिंह बाजवा, अध्यक्ष पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें