फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग लगाई

Tue, 02 Jun 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर के गांव फूल प्यारा में सोमवार देर रात घरेलू विवाद से परेशान महिला ने मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगा ली। महिला को बुरी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि महिला 75 प्रतिशत जल चुकी है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे  रेफर कर दियाग या है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला निशा (38) के पति अश्वनी कुमार का आरोप है कि वह सोमवार सुबह से गाड़ी लेकर अमृतसर गया हुआ था। शाम को आठ बजे जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी की देवरानी के साथ बहस हो रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी पत्नी से झगड़ा न करने और खाना बनाने के लिए कहा। बावजूद इसके दोनों में कोई भी बहस करने में पीछे न हटा। इतने में उनका बेटा बाहर खेलने चला गया। वह भी कहीं चले गए। कुछ देर बाद उन्होंने बेटे को घर भेज दिया और उसे मां से खाना बनाने के लिए कहने की बात कही।

 बेटा घर पहुंचा ही था कि उनकी पत्नी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। जब तक आग पर काबू पाया जाता वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। उनकी पत्नी ने बताया कि देवरानी के आरोपों से वह तंग आ चुकी थी इसलिए उसने यह कदम उठाया। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। पुलिस थाना सुजानपुर के एएसआई सज्जू राम ने बताया कि पीड़ित महिला एवं परिजनों के बयान पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें