फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ग्रेनेड हमले: घरों को भी बना रहे निशाना, अब इंटरपोल के जरिये आतंकियों पर शिकंजा कसेगी पंजाब पुलिस

Fri, 17 Jan 2025 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बुधवार रात को शराब कारोबारी अमनदीप सिंह पप्पू जयंतीपुरिया के घर पर बाइक पर आए तीन युवकों ने ग्रेनेड फेंका और भाग गए। इस घटना के तुरंत बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन की ओर से इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सीधी धमकी भी दी।
विज्ञापन
शराब कारोबारी के घर पर ग्रेनेड फेंकता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ महीनों से लगातार पंजाब की पुलिस चौकियों व थानों पर ग्रेनेड हमले हो रहे हैं। बुधवार रात को आतंकियों ने अमृतसर में एक शराब कारोबारी के घर पर ग्रेनेड हमला करवा दिया। इसके बाद पुलिस पूरी तरह से सवालों के घेरे में है, क्योंकि विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पासियां व अन्य अब लोगों के घरों को निशाना बनाने लगे हैं। पुलिस इन आतंकियों पर नकेल डालना तो दूर, हमले रोक पाने में भी विफल साबित हो रही है।

विज्ञापन


अब विदेश में बैठे आतंकियों को भारत लाने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से इंटरपोल का सहारा लेने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि इन पर शिकंजा सका जा सके। इसके लिए पंजाब पुलिस ने निवेदन भी भेजा है। एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जिन युवकों ने ग्रेनेड फेंका था, उनकी भी पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही इन अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

बब्बर खालसा ने दी धमकी

बुधवार रात को शराब कारोबारी अमनदीप सिंह पप्पू जयंतीपुरिया के घर पर बाइक पर आए तीन युवकों ने ग्रेनेड फेंका और भाग गए। इस घटना के तुरंत बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन की ओर से इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सीधी धमकी भी दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये आतंकियों ने कहा कि इस हमले के पीछे कारण यह है कि कुछ समय पहले हमने पप्पू को फोन कर कहा था कि इस बार पंजाब में शराबबंदी करनी है और इसकी शुरुआत माझा इलाके से होगी। हमारी बात को उन्होंने हल्के में लिया और बात को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन अब हम इसे अपने तरीके से समझाएंगे। इन ठेकेदारों ने गुरु घर और स्कूलों के पास कई ठेके खोले हैं।

आतंकी रंगदारी की भी कर चुके हैं मांग

पता चला है कि आतंकियों ने पप्पू जयंतीपुरिया को फोन कर रंगदारी भी मांगी थी, लेकिन उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया था। इस पर आतंकियों ने हमला करवाया, ताकि वह डर कर आतंकियों के कहने अनुसार पैसे भिजवा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें