फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी सिखों की रिहाई के लिए हर कानूनी रास्ता अपनाएगी सरकार : मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि उनकी सरकार बंदी सिखों की रिहाई के लिए हर कानूनी और सांविधानिक रास्ता अपनाएगी। सोमवार को कौमी इंसाफ मोर्चा समेत सिख संगठनों, किसान यूनियनों और अन्य समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित इस मामले का समाधान अनिश्चितकाल तक नहीं टाला जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र और राज्यपाल को आश्वासन दे चुकी है कि बंदी जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिलने पर राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने अब तक पैरोल मंजूर नहीं की है। उन्होंने कहा कि हवारा को कुछ दिनों की पैरोल मिलने से पंजाब में शांति और भाईचारे की मिसाल कायम हो सकती है और अन्य बंदी सिखों की रिहाई का रास्ता भी आसान हो सकता है।
विज्ञापन


मान ने कहा कि बुडैल जेल में बंद परमजीत सिंह भ्योरा और जगतार सिंह तारा की पैरोल का मामला चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आता है। वह यह मुद्दा पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाएंगे, जो चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं। उन्होंने महाधिवक्ता को मामलों के कानूनी पहलुओं की जांच कर उचित समाधान तलाशने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें