फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गुदा में छिपाकर लाया 41 लाख का सोना, श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2023 11:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर

सार

अमृतसर एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम कमिश्नरेट के एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने दुबई से भारत पहुंचे तीन यात्रियों से 59 आई फोन बरामद किए हैं। कस्टम प्रवक्ता ने बताया कि दुबई से तस्करी के इरादे से लाए गए 86 लाख 84 हजार रुपये कीमत के आई फोन जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस की टीम (कस्टम) ने शुक्रवार को दुबई से आए एक यात्री से 41 लाख रुपये का सोना पकड़ा है। यह यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या आईएक्स138 जरिए भारत पहुंचा था, जो दुबई से अपनी गुदा में छिपाकर तीन कैप्सुल के रूप में सोना लाया। 

विज्ञापन


कस्टम कमिश्नरेट (अमृतसर) के प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट एक दिसंबर को आईएक्स138 श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। इस फ्लाइट से आए यात्रियों का कस्टम चेक किया जा रहा था। इस दौरान एक यात्री पर संदेह होने पर उसके सामान का एक्सरे किया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद एयर इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने इस सामान की मैनुअली जांच की, लेकिन इस दौरान भी कुछ नहीं मिला। व्यक्तिगत जांच के दौरान उसके गुद्दा से 924 ग्राम वजन के तीन कैप्सुल बरामद हुए। इन कैप्सुल में 41 लाख सात हजार 600 रुपये की कीमत का 652 ग्राम प्यूर सोना बरामद हुआ। सोना जब्त करने के बाद आरोपी यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमृतसर एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम कमिश्नरेट के एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने दुबई से भारत पहुंचे तीन यात्रियों से 59 आई फोन बरामद किए हैं। कस्टम प्रवक्ता ने बताया कि दुबई से तस्करी के इरादे से लाए गए 86 लाख 84 हजार रुपये कीमत के आई फोन जब्त किए गए हैं। विभाग यात्रियों के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


कस्टम प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या आईएक्स 192 एक दिसंबर 2023 को दुबई से भारत पहुंची। इस फ्लाइट के तीन यात्रियों के सामान की चेकिंग के दौरान 15 परो 128 जीबी की 30 आई फोन और 15 परो 256 जीबी के 29 आई फोन बरामद किए। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों से पूछताछ दौरान सामने आया कि वे अवैध रूप से उक्त आई फोन तस्करी के इरादे से भारत लाए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें