फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: प्रेमिका ने परिवार संग मिल की नाबालिग प्रेमी की हत्या, आंगन में दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला की घटना, छह दिन से लापता था युवक
विज्ञापन




पुलिस ने प्रेमिका,उसकी मां समेत पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया।



संवाद न्यूज एजेंसी

बटाला। बटाला में एक लड़की ने परिवार के साथ मिलकर अपने नाबालिग प्रेमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव आंगन में ही गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। शनिवार को मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़के के घरवाले उसे ढूंढ़ते हुए लड़की के घर पहुंच गए। गंदी बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने घर पहुंचकर आंगन की खुदाई शुरू की ताे करीब चार फीट गहरा गड्ढा खोदने के बाद उसमें से लापता 17 साल के युवक साहिब मट्टू का शव बरामद हुआ। उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की और उसकी मां समेत 5 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि हत्या की वजह क्या थी।
विज्ञापन


मृतक साहिल की मां बेबी ने बताया कि परिवार की रजामंदी से साहिल की आरोपी लड़की से मंगनी कर दी गई थी। साहिल अक्सर उसके घर जारा करता था। बीते छह दिनों से साहिल घर नहीं आया तो वो उसकी तलाश में परिवार सहित लड़की के घर पहुंच गए। उन्होंने साहिल के बारे में पूछा तो लड़की की मां कुलजीत ने कहा कि दोनों घूमने गए हैं, जल्द लौट आएंगे। घर में गंदी बदबू आ रही थी जिससे उन्हें शक हुआ। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आंगन की खुदाई की तो वहां से साहि का शव मिला। डीएसपी परमवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने लड़की चेरी, उसकी मां कुलजीत, और एक भाई समेत पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें