अमृतसर में हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे घाना के उप राष्ट्रपति
- फोटो : amarujala
घाना के उप राष्ट्रपति कवेसी आमीशाह आर्थर व उनकी पत्नी मातीलादा ने छह सदस्य प्रतिनिधमंडल के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। एसजीपीसी ने उन्हें सम्मानित किया।
उपराष्ट्रपति को श्री हरिमंदिर साहिब की कमेटी ने इतिहास के बारे में जानकारी दी। उपराष्ट्रपित व उनकी पत्नी ने श्री गुरुराम लंगर हाल में लंगर छका। साथ ही लंगर हाल में सेवा की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपराष्ट्रपति ने बताया कि वे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ विश्व की शांति की प्रार्थना करने आए।
उन्होंने बताया कि श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने व लंगर छकने से उन्हें काफी शांति महसूस हुई। मौके पर घाना के हाई कमिश्नर सैमयूल यैली, जेमस बोटेग, एमनूयल अैनतवी, प्रो. ईलस ईडम, ओपेलिया डजीफा, उप मनैजर लखबीर सिंह मौजूद थे।