फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर माॅड्यूल का भंडाफोड़: हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, SSOC अमृतसर और पठानकोट सीआई का अभियान

Fri, 14 Nov 2025 04:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी आर्मेनिया स्थित वांछित गैंगस्टर राजा हरूवाल के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो बरामद हथियारों की डिलीवरी का प्रबंध करता है। यह मॉड्यूल हथियारों और पैसों का परिवहन करता है और जबरन वसूली के लिए कई ठिकानों की रेकी करता है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ अमृतसर ने काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट के साथ एक संयुक्त अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के कब्जे से दो 30-बोर स्टार-मार्क पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन




जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी आर्मेनिया स्थित वांछित गैंगस्टर राजा हरूवाल के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो बरामद हथियारों की डिलीवरी का प्रबंध करता है। यह मॉड्यूल हथियारों और पैसों का परिवहन करता है और जबरन वसूली के लिए कई ठिकानों की रेकी करता है। तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ बटाला, गुरदासपुर और अमृतसर में अपहरण, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने से संबंधित मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें