फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गैंगस्टर अमृतपाल बाठ की कनाडा में गिरफ्तारी का दावा, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

Fri, 23 Oct 2026 05:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा में विधायक हरमीत सिंह संधू ने दी जानकारी सरपंच हत्याकांड समेत कई गंभीर मामलों में वांछित है बाठ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ की कनाडा में गिरफ्तारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। तरनतारन से विधायक हरमीत सिंह संधू ने पंजाब विधानसभा में इसकी जानकारी दी। हालांकि, तरनतारन पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विधायक संधू ने विधानसभा में कहा कि गैंगस्टरवाद पंजाब की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से गैंगस्टरों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की। अमृतपाल सिंह बाठ पर हत्या, रंगदारी और नशा तस्करी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 14 जनवरी 2024 को झबल के सरपंच मोनू चीमा की हत्या में उसे मुख्य आरोपी बताया गया था। गांव लालू घुम्मन के बुजुर्ग सरपंच की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। बताया जाता है कि बाठ पुलिस से बचने के लिए फर्जी पासपोर्ट के जरिये विदेश चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली दल पर आरोप
विधायक हरमीत सिंह संधू ने शिअद पर गैंगस्टरवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने नवंबर 2025 के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव का जिक्र किया। संधू ने बताया कि अकाली दल ने अमृतपाल बाठ की सास प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को उम्मीदवार बनाया था। बाद में उसकी पत्नी कंचनप्रीत कौर रंधावा को भी विधानसभा क्षेत्र का इंचार्ज नियुक्त किया गया। विधायक संधू ने पंजाब में शांति के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर कार्रवाई पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें