फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हथियारों की सप्लाई के लिए ‘डेड लेटर बॉक्स’ का शक, अमृतसर में पुलिस की दबिश

Fri, 23 Oct 2026 01:20 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

डेड लेटर बॉक्स एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें दो व्यक्तियों के बीच सीधे मुलाकात के बिना तय स्थान पर सामान रखा जाता है। दूसरा व्यक्ति वहां से उसे उठा लेता है, जिससे सीधा संपर्क कम रहता है। पुलिस टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हथियारों की सप्लाई में इस व्यवस्था के इस्तेमाल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
टाइगर श्राफ पर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हथियारों की सप्लाई के तार अमृतसर से जुड़े हैं। पुलिस की जांच अब डेड लेटर बॉक्स व्यवस्था तक पहुंच गई है। दिल्ली और अमृतसर पुलिस की टीमें सीमा से सटे गांवों में दबिश दे रही हैं। वे ऐसे संपर्क सूत्रों का पता लगा रही हैं, जिनके जरिये हथियारों की खेप पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन


जांच में सीमा पार बैठे हैंडलरों द्वारा स्थानीय युवाओं को नेटवर्क से जोड़ने का पहलू भी खंगाला जा रहा है। युवाओं को छोटे आर्थिक लालच देकर इस नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस सीमा के आसपास सक्रिय संपर्कों की भूमिका पता कर रही है।

डेड लेटर बॉक्स और एन्क्रिप्टेड एप
डेड लेटर बॉक्स एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें दो व्यक्तियों के बीच सीधे मुलाकात के बिना तय स्थान पर सामान रखा जाता है। दूसरा व्यक्ति वहां से उसे उठा लेता है, जिससे सीधा संपर्क कम रहता है। पुलिस टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हथियारों की सप्लाई में इस व्यवस्था के इस्तेमाल की जांच कर रही है। एन्क्रिप्टेड एप के जरिये संपर्क किए जाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है, जिनमें संदेश सुरक्षित रहते हैं। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर इन संपर्कों की कड़ियां जोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें