फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में गैंगस्टर ने बाउंसर को गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर प्रीत सेखों ने वीरवार की देर रात दो साथियों के साथ मिलकर रंजीत एवेन्यू स्थित यूरोपियन नाइट रेस्टोरेंट में ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे बाउंसर जगरूप सिंह उर्फ जग्गा की नौ गोलियां मारकर हत्या कर दी। थाना रंजीत एवेन्यू पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गैगस्टर प्रीत सेखों और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर रोबिन मसीह के अनुसार जग्गा के साथ उसका भाई सुखजिंदर भी था। वह यूरोपियन नाइट रेस्टोरेंट से सटे एक अन्य रेस्टोरेंट में बाउंसर है। वीरवार देर रात गैंगस्टर प्रीत सेखों ने बाउंसर जग्गा को रेस्टोरेंट के कुछ नजदीक घेरा। फिर साथियों के साथ जग्गा पर ताबड़तोड़ गलियां चलाकर फरार हो गया। गोलियां की आवाज सुनकर रेस्टोरेंट में काम करने वाले उसके सहयोगी घटनास्थल पर पहुंचे। जग्गा को लारेंस रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई सुखजिंदर के मुताबिक सेखों और जग्गा के बीच डेढ़ वर्ष पहले किसी की शादी में झगड़ा हुआ था। तब से सेखों रंजिश रख रहा था। वीरवार की देर रात वह भाई के साथ घर जा रहा था। इस दौरान उनके पास एक स्विफ्ट गाड़ी रुकी। गाड़ी से तीन लोग बाहर निकले, उनमें से एक गैंगस्टर प्रीत सेखों था। सेखों और उसके दोनों साथियों ने उसके भाई को गोलियां मारीं और गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। प्रीति सेखों पहले उनके साथ काम करता था। बाद वह अलग हो गया था। भाई का एक बेटा है। इंस्पेक्टर मसीह ने बताया की जग्गा को नौ गोलियां लगी हैं। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। जग्गा के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट कर ली हत्या की जिम्मेदारी
प्रीत सेखों ने जग्गा हत्या के बाद फेसबुक में एपोस्ट अपलोड कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। सेखों ने लिखा है कि की जग्गे दा कम्म असी कड्ढेया ते बाकी एंटी वी तैयार रैहण (जग्गे का काम हमने तमाम किया है, अब बाकी विरोधी भी तैयार रहें)। पुलिस ने जग्गा के साथ काम करने वाले अन्य बाउंसरों व कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें