संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। गांव लोपा में कुछ लोगों ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों को दस्ती हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। थाना कलानौर की पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मलकीत मसीह पुत्र तरसेम मसीह निवासी लोपा ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था। रात करीब 8 बजे आरोपितों ने उसके घर में घुसकर हमला कर उसे जख्मी कर दिया।
उसके शोर मचाने पर उसके पिता तरसेम मसीह, चाचा सब्बा मसीह, ताया रतन मसीह उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उन्हें भी दस्ती हथियारों से हमला कर जख्मी कर डाला। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई रछपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अलबर्ट मसीह, लवली मसीह, सोनिया, अजय मसीह, पंकज मसीह, बंगू मसीह, प्रेम मसीह, लव मसीह, लाडी मसीह, साजन मसीह, विक्की मसीह और मनी मसीह निवासी पकीवां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।