फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: झगड़े का वीडियो बना रही चार माह कीगर्भवती की सिर पर गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में कुछ युवकों ने घर में दाखिल होकर एक गर्भवती महिला की गोलियां मार कर हत्या कर दी। महिला सुनीता (30) चार माह की गर्भवती थी। महिला की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला झगड़े का वीडियो बना रही है और बदमाश से कह रही है- ''''मार तू मार।'''' इस पर बदमाश ने महिला के सिर पर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की सास ने बताया कि उसके बेटे राजा का इलाके में ही रहने वाले बॉबी नामक युवक के साथ झगड़ा हुआ था। शनिवार शाम को कुछ प्रबुद्ध लोगों ने दोनों के बीच राजीनामा हो गया था, लेकिन बॉबी रविवार को बदला लेने के लिए घर में घुस आया और झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने बहू सुनीता को सिर पर गोली मार दी। उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जिस समय सुनीता को गोली लगी, वह वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। वारदात का पता चलने पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

सुनीता की सास ने बताया कि उसका बेटा 2 साल बाद जेल से आया है। रात को कुछ लोग घर के बाहर अपशब्द बोल रहे थे, जिसे लेकर उसकी बहस हुई थी। महिला के पति राजा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 12 बजे आरोपी बॉबी, निशान सिंह और मेवा सिंह हथियार लेकर अपने साथियों के साथ घर आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों पक्षों में चलीं ईंटें
डीएसपी जसपाल सिंह ने कहा कि राजा और बॉबी का घर साथ-साथ है। रविवार सुबह 12 बजे के करीब दोनों में दोबारा झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंटें बरसाईं। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने राजा की पत्नी सुनीता को गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें