लेकिन जब यह गांव जीवन पंढेर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पलटियां खाते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और टिप्पर भी पलट गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पोते को श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश जाने के लिए सी ऑफ करने के बाद वापस लौट रहे गुरदासपुर के गुरुदेव सिंह की परिवार के तीन अन्य सदस्यों सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों के नाम गुरुदेव सिंह (60) उसकी पत्नी मनजीत कौर(50), परमजीत कौर (70) और धर्मेंद्र सिंह है। यह चारों लोग वरना कार में सवार थे और एयरपोर्ट से वापस गुरदासपुर को जा रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन जब यह गांव जीवन पंढेर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पलटियां खाते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और टिप्पर भी पलट गया। आसपास एकत्रित हुए लोगों ने तुरंत लोगों को कार में से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के छत और दरवाजों को काटकर चारों को बाहर निकल गया और हॉस्पिटल ले जाएगा। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर सभी की मौत हो गई।