फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पाक से जुड़े 2 तस्करों से पांच पिस्टल व मोबाइल बरामद

Thu, 12 Nov 2026 05:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेंद्र लांबा, साथ है डीएसपी शिवदर्शन सिंह, रविशेर सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्री खडूर साहिब। भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच पिस्टल, पांच मैगजीन, एक बाइक, दो मोबाइल, ड्रोन से गिराए गए 75 कारतूस और एक किलो 100 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।
गिरफ्तार तस्कर सिकंदरजीत सिंह और सुखबीर सिंह निवासी गांव बासरके हैं, जिन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पाकिस्तान सर्दी में धुंध के दौरान ड्रोन से असलहे व मादक पदार्थ भेज रहा है। इसी सूचना पर बीएसएफ व पंजाब पुलिस चौकसी बरत रहे हैं। बुधवार रात खालड़ा क्षेत्र में ड्रोन की आहट पर नाकाबंदी की गई। गांव बासरके में संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से पांच पिस्टल, पांच मैगजीन और दो मोबाइल मिले। तस्करों ने बताया कि वे पहले भी असलहे की खेप मंगवा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से गिराए गए कारतूस और हेरोइन जब्त
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गांव राजोके ड्रोन से 75 कारतूस बरामद हुए। नौशहरा ढाला क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने बुधवार रात एक ड्रोन गिराया। सुबह सर्च अभियान में गांव हवेलियां से एक किलो 100 ग्राम हेरोइन का पैकेट और टूटा हुआ ड्रोन मिला। इन सभी मामलों में अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें