फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव डडवां में हुए कत्ल के पांच और आरोपी गिरफ्तार, पीट-पीटकर की गई थी युवक रोका मसीह की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। पुरानी रंजिश के तहत धारीवाल के गांव डडवा निवासी रोका मसीह की पीट पीटकर की गई हत्या के मामले में धारीवाल पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी को पांच जनवरी को ही पकड़ लिया था। वहीं मामले का मुख्य आरोपी सरपंच लवप्रीत सिंह फरार है। यह जानकारी गुरदासपुर के एसएसपी डॉ. राजिंदर सिंह सोहल ने दी।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि 4 जनवरी को लक्की पुत्र डेविड मसीह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि निजी रंजिश में उसके भाई रोका मसीह की गांव डडवां के सरपंच लवप्रीत सिंह ने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने डीएसपी राजेश कक्कड़ डीएसपी, कुलविंदर सिंह विर्क सीआईए स्टाफ के प्रभारी प्रभजोत सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। मंगलवार को पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी प्रिंस पुत्र बिट्टू को 5 जनवरी को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार देर शाम को पकड़े गए आरोपियों में रणजोध सिंह, लवप्रीत सिंह, विक्की, लखबीर सिंह उर्फ कालू, गगनदीप सिंह उर्फ गगन शामिल हैं।
एसएसपी ने बताया कि हत्या के विरोध में पारिवारिक सदस्यों और समुदाय के लोगों ने रोष व्यक्त किया था, जिसके चलते उन्होंने विशेष टीम का गठन कर थाना प्रभारी धारीवाल को लाइन हाजिर कर दिया था, ताकि केस में सभी पक्ष सामने आ सकें। यह कत्ल किस रंजिश में हुआ, इसकी जांच चल रही है। मामला सरपंच की गिरफ्तारी के बाद साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें