फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामतीर्थ के सरोवर में हजारों की संख्या में मरीं मछलियां

Tue, 26 Jul 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
मछलियां - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिले के धार्मिक तीर्थ स्थल रामतीर्थ के पवित्र सरोवर में जहरीले पानी से हजारों की संख्या में मछलियां मर गई। 24 जुलाई की शाम को प्रबंधकों को रामतीर्थ के पवित्र सरोवर में मरी हुई मछलियां मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


अगले दिन मरने वाली मछलियों की संख्या हजारों में पहुंच गई। प्रबंधकों की ओर से लगभग तीन ट्रालियां भरकर मछलियां निकाली गईं। सरोवर में जहर डालने की आशंका को लेकर स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। साथ ही मत्स्य पालन विभाग की ओर से भी पानी के सैंपल लिए गए।

भगवान वाल्मीकि आश्रम धूना साहिब ट्रस्ट चेयरमैन एवं रामतीर्थ विकास बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश गब्बर का कहना था कि मछलियां जहरीले पानी से नहीं बल्कि सरोवर में पानी की कमी और भीषण गर्मी के चलते मरी हैं। इस संबंध में जांच चल रही है।
विज्ञापन


शीघ्र मछलियों के मरने के कारण का पता चल जाएगा। ट्रस्ट की ओर से पानी बदलने पर विचार भी किया जा रहा है। उधर इस घटना के बाद श्रद्धालुओं पर स्नान के लिए रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें