फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में पनसप के गोदामों में लगी आग, गेहूं जला

Tue, 17 May 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
गांव कदगिल के पास पनसप के गोदामों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मी दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग से मामूली नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


पनसप के गोदामों में नई खरीद की गेहूं का स्टाक एक सप्ताह से जमा किया जा रहा था। इस गोदाम से राहगीरों ने धुआं निकलता देखा और पनसप के अधिकारियों को सूचित किया। नायब तहसीलदार अशोक शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने तुरंत अमृतसर के आग नियंत्रण दस्ते को सूचित किया लेकिन वह दो घंटे लेट पहुंचा।

एसडीएम हरदीप सिंह धालीवाल का कहना है कि शरारती तत्वों ने जानबूझकर आग लगाई होगी। गल्ला यूनियन के नेता बलदेव राज का कहना है कि आग लगने के कारणों की बारीकी से जांच होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि गांव कदगिल में ही एक पुराने गोदाम में पौने पांच लाख गेहूं की बोरी खुले आसमान के नीचे पड़ी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने इसके बावजूद पनसप के खुले आसमान के नीचे बनाए गए गोदाम में डेढ़ लाख बोरी नया गेहूं लगा दिया है। जिला शिकायत निवारण कमेटी के पूर्व सदस्य हरिकृष्ण अरोड़ा का कहना है कि गोदामों में लगाई जा रही गेहूं की बोरियों से गेहूं चोरी करने की शिकायतें मिल रही हैं। चोरी की ऐसी वारदातों से बचाव लिए यह आग लगाई हो सकती है।

डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल का कहना है कि गोदामों में आग कैसे लगी इसकी जांच करवाई जाएगी। मामले की अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में जो आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें