फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी की आग से उठी चिंगारी: अमृतसर के मकान में लगी आग, बुजुर्ग और दिव्यांग युवती की माैत; तीन घायल

Wed, 14 Jan 2026 09:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

लोहड़ी पर्व के दौरान जलाए गए अलाव से उड़ी चिंगारी घर के भीतर रखे कपड़ों और अन्य ज्वलनशील सामान पर गिर गई, जिससे आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
अमृतसर के घर में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के मना सिंह चौक के पास स्थित गली चूड़ा सिंह में मंगलवार देर रात एक रिहायशी मकान में भीषण आग लग गई। आग में जलने से एक बुजुर्ग व्यक्ति और दिव्यांग युवती की मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद अन्य लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लोहड़ी पर्व के दौरान जलाए गए अलाव से उड़ी चिंगारी घर के भीतर रखे कपड़ों और अन्य ज्वलनशील सामान पर गिर गई, जिससे आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। बताया गया है कि आग लगने के समय घर में कुल पांच लोग मौजूद थे। पड़ोसियों और पुलिस की मदद से तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बी-डिवीजन के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि संकरी गली के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर खड़ा करना पड़ा। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है।  घटना की जानकारी मिलते ही मेयर जतिंदर सिंह मोटी भाटिया भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें