फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में आग लगी, बड़ा हादसा बचा

Wed, 20 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(फतेहगढ़ चूड़ियां/बटाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनाला रोड स्थित यूनियन बैंक इंडिया में आग लग गई। इससे कुछ इलेक्ट्रानिक उपकरण और फर्नीचर जल गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन

 
बैंक इंडिया फतेहगढ़ चूड़ियां से धुआं निकलते देखते आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मलते ही डीएसपी हरीशरन दास शर्मा ने पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से बैंक के ताले तोड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलाया गया और दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस संबंध में बैंक के ब्रांच मैनेजर जै प्रकाश ने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नही चल सका। आग लगने से सिर्फ बैंक के अंदर इलेक्ट्रानिक उपकरण और कुछ फर्नीचर जला है। कैश और बैंक रिकार्ड बिल्कुल सुरक्षित है। इस संबंध में  पुलिस थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ खुखइंदर सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें