फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन के गांव गुज्जरपुरा में शार्ट सर्किट से लगी आग

Mon, 17 Oct 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
अाग - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
गांव गुज्जरपुरा में बिजली की तारों से लगे कुंडी कनेक्शन उस समय मुसीबत बन गए जब एक-एक करके दस झुग्गियां स्वाहा हो गईं। लोगों ने मेहनत के बाद एक झुग्गी को आग की लपटों से बचा लिया। क्षेत्र में आग से निपटने के कोई भी प्रबंध न होने के कारण लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। 
विज्ञापन


विधान सभा हलका खडूर साहिब के गांव गुज्जरपुरा में करीब पंद्रह वर्षों से गुज्जरों के एक दर्जन परिवार रहते हैं। यह परिवार जमीन ठेके पर लेकर सब्जी की काश्त का काम करते हैं।

सुपारअली, क्रीमबख्श, गुफार अली, नाजर अली, मंसूर अली, आरिफ अली, मीर हस्स, रमजान अली अपने परिवारों के साथ झुग्गियों में सो रहे थे तो अचानक शार्ट-सर्किट हुआ। यह शार्ट सर्किट बिजली की हाईवोल्टेज तारों से झुग्गियों में लगे मीटरों के कुंडी कनेक्शन से हुआ। आग से एक-एक करके दस झुग्गियां स्वाहा हो गई। 
विज्ञापन


नाजर अली, मीर हस्सन ने बताया कि इन झुग्गियों में रहने वाले 46 लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय निवासी सेवा सिंह, गुरनाम सिंह, निर्मल सिंह, अवतार सिंह ने बताया कि आगजनी की घटना के बारे में मौके पर थाना चोहला साहिब की पुलिस को सूचित किया गया लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा।

फिर अमृतसर से फायर ब्रिगेड मंगवाने के लिए प्रयास विफल रहे। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।  एसडीएम बख्तावर सिंह ने बताया कि झुग्गियों को आग शार्ट सर्किट से लगी है या कोई और कारण है। इसकी जांच होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें