फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में शार्ट सर्किट से घर में आग, लाखों का सामान राख

Wed, 13 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
डेरा बाबा नानक में घर में लगी आग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कस्बा डेरा बाबा नानक के हांडे वाली गली में मंगलवार की रात को अचानक भयानक आग लग गई। आग से लाखों का सामान राख हो गया। हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ राख हो चुका था। 
विज्ञापन


घर के मालिक विश्वामित्र कपूर ने बुधवार को बताया कि वह कपड़े की दुकान करते हैं। मंगलवार रात घर में सारा परिवार करीब 12 बजे सो गया। 1.30 बजे वे उठे तो घर के पिछले हिस्से में धुआं निकल रहा था। आग तेजी से फैल गई और आग साथ वाले कमरे तक पहुंच गई।

शोर मचाने पर सभी मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। इससे पहले कि आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। विश्वामित्र का कहना है कि उसकी दुकान का काफी माल उसके घर में ही होता है वह भी जलकर राख हो गया है। 
विज्ञापन


नहीं है तहसील हेड क्वार्टर में फायर बिग्रेड की गाड़ी
डेरा बाबा नानक तहसील हेड क्वार्टर है और यहां कोई भी फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं है, जिससे जल्दी से क्षेत्र में लगी आग पर काबू  पाया जा सके। बटाला से डेरा बाबा नानक की दूरी 30 किलोमीटर और गुरदासपुर से 40 किलोमीटर है।

क्षेत्र में जब भी भयानक आग लगती है तो बटाला से फायर बिग्रेेड की गाड़ियां डेरा बाबा नानक पहुंचती हैं। जब तक वे पहुंचती हैं तब तक सब कुछ जल चुका होता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है डेरा बाबा नानक में जल्द से जल्द फायर बिग्रेड की गाड़ी मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें