फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर में पेंट फैक्टरी में आग<bha>;</bha> 2 मजदूरों की मौत, एक झुलसा

Sun, 08 Jun 2025 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना गेट हकीमा के अंतर्गत आते अन्नगढ़ इलाके में रविवार सुबह पेंट फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में फैक्टरी में काम करने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शम्मी निवासी छेहर्टा और किशन कुमार निवासी नजदीक बस स्टैंड अमृतसर के रूप में हुई। एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मौके पर मौजूद फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे अन्नगढ़ इलाके में पेंट फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्टरी के अंदर भारी मात्रा में केमिकल्स होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जंडियाला गुरु, मजीठा, राजासांसी, तरनतारन और सेवा सोसायटी फायर बिग्रेड ढाब बस्ती राम की फायर ब्रिगेड को भी बुलाना पड़ा, तब जाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्टरी मालिक केवल कुमार निवासी रूप नगर को हिरासत में लिया है। आग से झुलसे तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। उसकी पहचान को लेकर फैक्टरी मालिक से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी मनजीत कौर ने बताया कि मालिक केवल कुमार से फैक्टरी के लाइसेंस और बाकी कागजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें