संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सब्जी मंडी के व्यापारी की गाड़ी में से रुपये वाला बैग चोरी हो गया है । पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। मोहित सचदेवा निवासी गली नंबर 12 पवन नगर बटाला रोड ने पुलिस को बताया है कि वह सब्जी मंडी में कारोबार करते हैं। वह और उनका भाई सौरव सचदेवा के साथ कारोबार करते हैं। सब्जी का कारोबार करने के बाद शनिवार की शाम को अपनी दुकान बंद की। बलेनो गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। उनके पास एक बैग था। इस बैग में चार लाख 26 हजार रुपए की रकम थी। शनिवार को बकरीद की छुट्टी थी, इसलिए बैंक बंद थे। बैंक बंद होने के कारण उन्होंने रकम बैंक में जमा नहीं करवाई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।