फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता पावन स्वरूपों के आरोपियों पर दर्ज हो एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा में समुद्री किनारे पर खड़ी बस में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 450 पावन स्वरूप गीले होने और 328 पावन स्वरूपों के लापता होने के मामले में महिलाओं का शिष्टमंडल श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा। उन्होंने आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की। महिला दल की अगुवाई बीबी मनिंदर कौर कर रही थीं। महिलाओं ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह की गैरहाजिरी में उनके निजी सचिव जसपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न हुई तो श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीबी मनजिंदर कौर ने कहा एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने सितंबर में कार्यकारिणी के बैठक में लापता पावन स्वरूपों के मामले में दस पेज की रिपोर्ट सार्वजनिक की थी। उन्होंने संगत को विश्वास दिलाया था कि मामले के आरोपी एसजीपीसी कर्मचारी कंवलजीत सिंह, बाज सिंह, गुरबचन सिंह, दलबीर सिंह पर केस दर्ज करवाया जाएगा। बाद में लौंगोवाल अपने बयान से पीछे हट गए। मांग पत्र में कहा गया कि श्री अकाल तख्त साहिब इन कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के लिए निर्देश जारी करे। जिन कर्मचारियों को केवल निलंबित किया गया है उन्हें बर्खास्त किया जाए। ऐसा न होने पर महिला दल श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय के बाहर धरना देने को मजबूर होगा। मौके पर बीबी नरिंदर कौर, बीबी लखविंदर कौर, बीबी हरबंस कौर, बीबी सिमरनजीत कौर, बीबी दलजीत कौर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें