अमृतसर के जंडियाला गुरु स्थित देवीदास पुरा रेलवे ट्रैक पर केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ बैठ ज
- फोटो : AMRITSAR
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की अगुवाई में किसानों-मजदूरों द्वारा जंडियाला गुरु के नजदीक स्थित गांव देवीदासपुर के रेल ट्रैक पर लगाया धरना शनिवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गया। शनिवार को किसानों ने रेलवे ट्रैक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल वीपी बदनौर के पुतले फूंके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं के विरुद्ध नारेबाजी की।
इस अवसर पर कमेटी महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जब तक मोदी सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती, तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा। किसान भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करती रहेगी। धरने के कारण अमृतसर से चलने वाली सभी रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं है।
किसानों ने सांसद श्वेत मलिक के घर के बाहर तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। किसानों ने मलिक से कहा कि वह इस काले कानून के विरुद्ध उनके धरने में शामिल हों और भाजपा से नाता तोड़ें।