फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में किसानों का रेल ट्रैक पर धरना 10वें दिन भी जारी

विज्ञापन
अमृतसर के जंडियाला गुरु स्थित देवीदास पुरा रेलवे ट्रैक पर केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ बैठ ज - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की अगुवाई में किसानों-मजदूरों द्वारा जंडियाला गुरु के नजदीक स्थित गांव देवीदासपुर के रेल ट्रैक पर लगाया धरना शनिवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गया। शनिवार को किसानों ने रेलवे ट्रैक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल वीपी बदनौर के पुतले फूंके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमेटी महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जब तक मोदी सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती, तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा। किसान भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करती रहेगी। धरने के कारण अमृतसर से चलने वाली सभी रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं है।
किसानों ने सांसद श्वेत मलिक के घर के बाहर तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। किसानों ने मलिक से कहा कि वह इस काले कानून के विरुद्ध उनके धरने में शामिल हों और भाजपा से नाता तोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें