फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी टैक्स नहीं देने पर आधा दर्जन दुकानें सील

Thu, 10 Dec 2015 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम फगवाड़ा ने प्रापर्टी टैक्स जमा न पर बंगा रोड, जीटी रोड पर आधा दर्जन दुकानें सील कर दीं। नगर निगम की कार्रवाई से प्रापर्टी मालिकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने बुधवार की सुबह  बंगा रोड, जीटी रोड पर अभियान चलाकर आधा दर्जन दुकानें सील कर दी। इस दौरान एक कांप्लेक्स मालिका ने टैक्स जमा करने के लिए समय मांगा।

इस पर उसे एक दिन का मौका दिया गया। दुकानें सील करने की कार्रवाई निगम सुपरिटेडेंट निरमलजीत कौर व संतोख सिंह की अगुवाई में की गई।

संतोख सिंह ने बताया कि बंगा रोड पर जय संस का दो लाख रुपये से अधिक, पटवारखाने के साथ अशोक कुमार की दुकानों के 2 लाख 95 हजार रुपये, जीटी रोड पर नएये सिनेमा के साथ सतनाम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह की 10 दुकानों का 50 हजार रुपये से अधिक प्रापर्टी टैक्स था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अशोक कुमार की तीन दुकानें और सतनाम सिंह की तीन दुकानें सील की गई है। जय संस के मालिक ने आज ही टैक्स जमा करवाने का आश्वासन देने पर एक अवसर दिया गया है। यह भी पता चला है कि जीटी रोड के एक दुकानदार ने निगम की सील तोड़ने का प्रयास किया। इसकी जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें