Amritsar Blast : अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर डीसेंट एवेन्यू के बाहर मंगलवार सुबह धमाका हुआ। धमाके की आवाज से दहशत फैल गई। लोग मौके पर पहुंचे और घायल को देख पुलिस को सूचना दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया और बाद में उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि जो व्यक्ति जख्मी हुआ था, उसकी मौत हो गई है। ये व्यक्ति आतंकवादी संगठन का ही सदस्य है। यह विस्फोटक सामग्री को लेने आया था। हमने पुराने जितने भी ब्लास्ट से संबंधित मामलों की जांच की है, उनमें यही बात सामने आती थी कि ये लोग विस्फोटक सामग्री किसी खाली जगह रख देते थे और कोई दूसरे व्यक्ति उसे वहां से उठा लेता था और आगे किसी घटना को अंजाम देता था... ये व्यक्ति संभवत बब्बर खालसा का सक्रिय सदस्य होगा। बाकी जांच की जा रही है।
धमाके में जख्मी हुए व्यक्ति के हाथ-पांव उखड़ गए और वह सड़क के एक किनारे जा गिरा था। धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि आसपास इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मजीठा रोड बाईपास के आसपास के लोगों का कहना है कि सुबह लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे कि अचानक डीसेंट एवेन्यू के बाहर जबरदस्त धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका होते ही लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ पड़ा था और उसके हाथ उखड़ गए थे। वह दर्द से चिल्ला रहा था। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी व्यक्ति को हॉस्पिटल लेकर गई जहां उसकी माैत हो गई।