फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: घर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट, गोलियां चलाई

Tue, 21 May 2024 10:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की दो कारें, राइफल कब्जे में ली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। निकटवर्ती गांव भैणी गिल में कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर मारपीट कर गोलियां चलाई हैं। जानकारी के अनुसार दिलबाग सिंह निवासी गांव भैणी गिल ने पुलिस को बताया कि 20 मई की सुबह 10 बजे का समय था। वह अपने घर में अपने बेटे जोरावर सिंह के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव बल कला, प्रिंस पाल सिंह निवासी गांव चक मुकंद, आकाशदीप सिंह निवासी गांव बल कला, गुरविंदर सिंह निवासी गांव बासरके भैणी, हरप्रीत सिंह निवासी गांव चक मुकंद, अजय पाल गांव गुमटाला, गुरसेवक सिंह निवासी गांव पंडोरी वड़ैच और सुखदीप सिंह निवासी गांव बल कला उनके घर में दाखिल हुए। गुरप्रीत सिंह के हाथ में 12 बोर की राइफल थी। उसे और उनके बेटे जोरावर सिंह के साथ बुरी तरह से पिटाई की, फिर 12 बोर की राइफल के साथ दो हवाई फायर किए और दहशत फैलाई। उन्होंने जब शोर मचाया तो आरोपी धमकियां देते हुए कार में बैठकर फरार हो गए। थाना कंबो की पुलिस को सूचित किया गया पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की दो कारें और 12 बोर की राइफल को जब्त कर लिया गया है। मौके पर चली हुई गोली के दो खोल बरामद किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें