फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन ताकतें हमारी भावी पीढ़ी को तबाह करने के लिए लड़ रही नशे की जंग : कौल

Sat, 04 Nov 2023 11:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश खालसा कॉलेज में नशों के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे
विज्ञापन

बीएसएफ आईजी डाॅ. अतुल फुलजिले ने कहा, पिछले 5 सालों में सीमा पर पकड़ी 2 हजार किलो हेरोइन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश व नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी के चेयरमैन संजय किशन कौल ने कहा कि आज विश्व में कई तरह की जंग हो रही हैं, नशा भी उन्हीं जंगों में से एक है। दुश्मन ताकतें हमारी भावी पीढ़ी को तबाह करने के लिए नशे की सप्लाई के रूप में जंग लड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश कौल ने यह बात शनिवार को नशे के विरुद्ध खालसा काॅलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही।
पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी और जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से करवाए कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पंजाब की ही समस्या नहीं बल्कि सभी सीमांत प्रदेश इस संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपने कश्मीर दौरे का हवाला देते हुए कहा कि वहां भी अब युवाओं को नशे की आदत लगाई जा रही है। दूसरे सरहद के साथ लगते इलाके में खांसी वाली दवा के रूप में नशे की सप्लाई हो रही है। उन्होंने खालसा काॅलेज के इतिहास और इमारत की सराहना करते हुए यहां शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने कहा कि पंजाबी अपनी मेहनत के बल पर पत्थर में से पानी निकालने के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं मेहनती कौम के भविष्य के रूप में बच्चे शिक्षा और सेहत की तरफ ध्यान दें। युवाओं को इलेक्टि्रक युग की दुनिया से बाहर निकालकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों, सामूहिक गतिविधियां, समाज सेवा में लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, उसे उसके हुनर के मुताबिक आर्ट, खेलों, संगीत में काम करने दें। कहा वे 2013 में पंजाब में अपनी तैनाती के समय भी अमृतसर में माथा टेकने आए थे और अब जब वे सेवानिवृति के निकट हैं, तो भी अमृतसर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के कार्यकारी चेयरमैन और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने मेहमानों का स्वागत किया। अफगानिस्तान रास्ते पाकिस्तान भारत आने वाली इस बीमारी का जिक्र करते हुए उन्होंने पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह की ओर से अमृतसर में शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम होप का जिक्र किया और उनकी सराहना की। बताया कि अब इसकी मालेरकोटला, पटियाला व अन्य जिलों में भी शुरुआत हो चुकी है।

पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने पुलिस द्वारा नशे की बरामदगी के आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ हमारी बरामदगी के नशा खत्म नहीं हो सकता, इसके खात्मे के लिए नशे की मांग रोकना जरूरी है। बीएसएफ के आईजी डाॅ. अतुल फुलजिले ने बताया कि हम सीमाओं पार से बीते 5 सालों में 2 हजार किलो से ज्यादा नशा पकड़ चुके हैं। जब तक पंजाब का युवा वर्ग इसे रोकने के लिए आगे नहीं आता, इसकी मांग बंद नहीं हो सकती। उन्होंने पंजाब के युवाओं को अच्छी सोच, अच्छे दोस्त और अच्छी सेहत बनाने का आह्वान किया। पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी सदस्य सेक्रेटरी-कम-जिला सत्र मोहाली मनजिंदर सिंह ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


नशा छोड़ मुख्य धारा में आए संधू ने बताई आपबीती
नशों के खिलाफ खालसा काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे व नशा छोड़ मुख्य धारा में आए गुरजीत सिंह संधू ने अपनी आपबीती बताकर युवाओं को प्रेरित किया। नशे की चपेट में आए युवाओं के नाम संदेश देते हुए संधू ने कहा कि नशा छोड़ने के लिए वे आगे आएं, तो वह भी उनकी मदद करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें