एसपी देहात कंवलजीत सिंह चाहल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक कार और हथियार भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमृतसर देहात के कस्बा खिलचियां क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति इलाके में मौजूद हैं, जिसके आधार पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देहात कंवलजीत सिंह चाहल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक कार और हथियार भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे या नहीं।
पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके अन्य साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।