तस्करों ने रास्ते में हेरोइन को अपने एक रिश्तेदार के घर में छुपा दिया। सीआई की टीम ने तस्करों का पीछा करते हुए हेरोइन बरामद कर तस्कर के रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है।
अमृतसर के कोटसा डूम गांव के पास मंगलवार देर रात काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ उस समय हुई जब तस्कर हेरोइन की खेप लेकर निकले थे। तस्करों की कार के टायर में गोली लगी तो वे हेरोइन की खेप लेकर कार छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
तस्करों ने रास्ते में हेरोइन को अपने एक रिश्तेदार के घर में छुपा दिया। सीआई की टीम ने तस्करों का पीछा करते हुए हेरोइन बरामद कर तस्कर के रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। सीआई को सूचना थी कि रामतीर्थ रोड स्थित मदन लाल ढींगरा कॉलोनी निवासी गुरविंदर सिंह और उसका भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी हेरोइन तस्करी का धंधा करते हैं।
यह भी सूचना थी कि दोनों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं और मंगलवार रात वे अपनी आई-20 कार में होकर भारत-पाक सीमांत लोपोके थाने के किसी गांव के तस्कर से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं। इसके आधार पर सीआई की टीम ने कोटला डूम पुल पर नाकाबंदी कर दी। एक कार आते देख उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। तभी एसआई जगदीप सिंह ने कार के टायर पर गोली चलाई। इसके बाद धुंध का फायदा हुए तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सीआई के अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह कुछ ही दूरी पर थे। आरोपियों को आई-20 कार में आते देख इंस्पेक्टर ने पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने इंस्पेक्टर की कार को टक्कर मारकर खेतों में गिरा दिया और फटे टायर के साथ ही कार दौड़ाते रहे। टायर फटने के चलते कुछ ही दूरी के बाद कार रुक गई और दोनों भाई कार को छोड़ हेरोइन वाला थैला लेकर भाग गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी राजासांसी थाना के गांव कोटला डूम निवासी अपने रिश्तेदार सुरजीत सिंह के घर छिपे हैं। सीआई अधिकारियों ने सुरजीत सिंह का घर चारों तरफ से घेर लिया और दबिश दी। सुरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने तस्कर भाइयों की ओर से छुपाई हेरोइन की खेप उनके हवाले कर दी।