फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: समय पर वेतन न मिलने पर नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। समय पर वेतन नहीं मिलने पर नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने हड़ताल कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। समस्त ओओएटी स्टाफ (नशा मुक्ति केंद्र) जिला-अमृतसर द्वारा 29 जुलाई को सिविल सर्जन अमृतसर, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर अमृतसर और डिप्टी कमिश्नर अमृतसर को एक मांग पत्र दिया गया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते ओटोएटी स्टाफ में भारी रोष के चलते शुक्रवार से स्टाफ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों ने उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।कहा कि, समस्या का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


ओओएटी कर्मचारियों जसदीप, अमनदीप, मंजीत आदि ने कहाकि कि सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है। दो माह बाद भी हमें एक माह का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। मौजूदा समय के अनुसार हमें जो वेतन मिलता है उससे हम घर के रख-रखाव और अन्य आर्थिक जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते हैं। सभी ओओएटी कर्मचारी मांग करते है कि हमें राज्य सरकार से चंडीगढ़ डीसी रेट लागू किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें