संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। देहात पुलिस ने नशे की तस्करी करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कई मामलों में की गई धरपकड़ में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 128 ग्राम हेरोइन, 63 हजार और 350 रुपये ड्रग मनी, 505 नशे के कैप्सूल, एक इनोवा कार और एक बाइक बरामद किया है।
थाना तरसिक्का की पुलिस ने सूचना के आधार पर दशमेश नगर निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा, गुरप्रीत सिंह उर्फ अभय, जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन को गिरफ्तार कर 68 ग्राम हेरोइन, बीस हजार की ड्रग मनी और एक इनोवा कार बरामद की है। एक अन्य मामले में थाना झंडेर की पुलिस ने महिलांवाला गांव निवासी काबल सिंह, सोरभप्रीत सिंह, तेड़ा कलां गांव निवासी रोबिन मसीह को काबू कर उनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन और ढाई सौ रुपये ड्रग मनी बरामद की है। एक अन्य मामले में थाना कंबो की पुलिस ने मेहत थाने के अधीन पड़ते गांव पड्ढा निवासी राजविंदर कौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन और 42 सौ रुपये ड्रग मनी बरामद की है। कंबो थाने की पुलिस ने पंडोरी वड़ैच गांव निवासी जतिंदर सिंह को काबू कर 505 नशे के कैप्सूल, ग्यारह सौ रुपये ड्रग मनी और बाइक बरामद की है।