फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: छात्रा की मौत पर शिक्षा मंत्री सख्त, दोषी मिलने पर स्कूल प्रबंधन पर होगी कार्रवाई

Tue, 02 Jun 2026 10:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
फीस के दबाव और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज
विज्ञापन

वीडियो बयान बना जांच का अहम आधार, आरोपियों की तलाश में पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित डीडीआईएस स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा अमजोत कौर की मौत के मामले में पंजाब सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बकाया फीस को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।
मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि जांच में यदि स्कूल प्रबंधन या किसी कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि करीब 20 हजार रुपये की फीस बकाया होने के कारण स्कूल प्रबंधन की ओर से उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
जांच के दौरान छात्रा का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में उसने स्कूल प्रशासन पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। छात्रा ने यह भी कहा था कि प्रिंसिपल और एक अध्यापिका उससे निजी और दफ्तरी काम करवाते थे। पुलिस इस वीडियो को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है।
विज्ञापन


वर्जन
छात्रा के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल शबनम शर्मा और अध्यापिका आकांक्षा शर्मा की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।-गगनदीप सिंह, एसीपी, अमृतसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें