नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस देहाती ने मंगलवार को जिला प्रधान सुखविंदर सिंह डैनी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में विफल रही है।
भगवंत पाल सच्चर ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विद्यार्थियों के अधिकारों और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हरप्रताप अजनाला, यामिनी गोमर, पूर्व चेयरमैन गुरमीत सिंह भीलोवाल, मनोज सिंह भट्टी, सोनू भलाईपुर, बलदेव सिंह और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। संवाद