सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सेक्टर गुरदासपुर के जवानों ने रविवार रात 11.30 बजे बीओपी चकरी के पास एलआईसी कर्मचारी को गाड़ी समेत दबोचा। वह नशे की हालत में था। तीन टुकड़ियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका। वह अंतरराष्ट्रीय सरहद की फेंसिंग के पास तक पहुंच गया। जांच के बाद उसे थाना दोरांगला पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है।
बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ की गई। विभिन्न जांच एजेंसियों को भी जांच के लिए बुलाया गया। उक्त व्यक्ति की पहचान अमरजीत सिंह पन्नू निवासी छोटी बिरादारी जालंधर के रूप में हुई है। इस वक्त वह गुरदासपुर में एलआईसी में बतौर डेवलपमेंट अफसर तैनात है। एसपी (डी) हरविंदर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति नशे की हालत में रास्ता भटककर फेंसिंग के करीब चला गया था। उसके खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है।
यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-