फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से पचास हजार की नशीली गोलियां की जब्त

Fri, 10 Jun 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
नशीली दवाओं की बरामदगी के मौके पर कागजी कार्रवाई करतीं ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर, सुखदीप सिंह व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिले के कस्बा खालड़ा स्थित न्यू माधव मेडिकल स्टोर पर सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी। टीम ने अन आधिकारिक तौर पर बनाए गए गोदाम से पचास हजार रुपये की दवाएं भी बरामद कीं। 
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर और सुखदीप कौर आधारित टीम ने एएसआई बलराज सिंह, हेड कांस्टेबल निशान सिंह को साथ लेकर  न्यू माधव मेडिकल स्टोर खालड़ा में बने गोदाम की जांच की।

उन्हें वहां से 1890 कैप्सूल ट्रामाडोल, 65 टीके ट्रामाडोल, पशुओं वाले 1100 टीके, 810 गोलियां ट्रामाडोल (बीस मिली ग्राम), 870 गोलियां ट्रामाडोल (100 मिली ग्राम), 1600 गोली एलप्रोकस और नौ वायल डैजीपाम (20 मिली ग्राम) बरामद की गई। इसकी कीमत बाजार में करीब 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन नशीली दवाओं के अलावा तीन विभिन्न प्रकार की अन्य दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बरामद की गई सभी दवाओं को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें