फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: बीएसएफ ने मार गिराया ड्रोन, पाकिस्तान के क्षेत्र में गिरा

Wed, 08 Feb 2023 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सात और आठ फरवरी की मध्यरात्रि एक पाकिस्तानी ड्रोन को उस समय मार गिराया जब वह भारतीय क्षेत्र में चक्कर लगाने के बाद लौट रहा था। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) बाबापीर के पास बीएसएफ जवानों की फायरिंग के बाद क्षतिग्रस्त होकर ड्रोन पाकिस्तानी क्षेत्र में गिर गया।
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक अमृतसर सेक्टर में आईबी के पास बीओपी बाबापीर इलाका में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने वाले पाकिस्तानी एक ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके तुरंत बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौटने लगा। मगर यह ड्रोन बीएसएफ के जवानों की फायरिंग का शिकार हो गया और क्षतिग्रस्त होकर पाकिस्तानी क्षेत्र में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद जवानों ने आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया और बुधवार सूर्य की पहली किरण के साथ ही वहां सर्च अभियान चला दिया। यह सर्च अभियान कई घंटों तक चला, जिसमें अन्य एजेंसियों के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया मगर इसमें जवानों को कुछ भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। बताया जा रहा है कि बुधवार को बीएसएफ के जवानों ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग करके इसका विरोध भी जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें